पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीफार्मा और बीएससी (आनर्स) सेमेस्टर सिस्टम के तहत दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 12वीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी 28 अप्रैल तक पीयू वेबसाइट http://cetug.puchd.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन कोर्स में दाखिला पीयू के कॉमन एडमिशन टेस्ट(सीईटी) के तहत होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद 30 मार्च तक एसबीआई बैंक में फीस जमा करनी होगी। ई एडमिट कार्ड 11 मई को जारी कर दिए जाएंगे।