चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में दाखिला चाहिए तो स्टूडेंट्स जल्दी से ऑनलाइन आवेदन करें। जुलाई 2016 सत्र से प्रथम वर्ष दाखिले के लिए शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। प्रिंसिपल डॉ. भूषण कुमार शर्मा ने बताया कि 27 मई से कॉलेज वेबसाइट पर सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बीकॉम को छोड़ अन्य कोर्स के प्रथम सेमेस्टर के लिए स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ 800 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी। हॉस्टल रजिस्ट्रेशन की फीस 600 रुपये तय की गई है।
डीएवी-10 में पहले दिन 200 आवेदन
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में वीरवार से प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीन एडमिशन प्रो. बीके बरमानी ने बताया कि पहले दिन करीब 200 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी लगाया गया है। स्टूडेंट को फार्म का प्रिंट और फीस जमा करने के बारे में भी बताया जा रहा है।