फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर में दाखिला प्रक्रिया शुरू, कई नए कोर्स में भी होगा आवेदन

Wed, 18 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार कई नए कोर्स शुरू किए गए हैं, जिनके लिए 15 जून तक आवेदन किया जा सकता है। मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर एडमिशन एसएन सेतिया ने बताया कि संस्थान के तहत आने वाली दोनों यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले जेईई में प्राप्त अंकों के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। छात्र एमआरईआई की वेबसाइट पर लॉगइन करके आवेदन कर सकते हैं। इस साल बीटेक के चार वर्षीय कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए तीन नए विशेष कोर्स मेनफ्रेम टेक्नोलॉजी, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर एंड ओपन स्टैंडर्ड व ग्राफिक एंड गेमिंग टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। इसके अलावा सूकैम के सहयोग से बीटेक इलेक्ट्रॉनिकल इंजीनियरिंग स्पेशलाइज्ड इन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें