फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस और बीडीएस में ऑल इंडिया रैंक के आधार पर ही मिलेगा दाखिला

Wed, 04 May 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्टूडेंट
विज्ञापन
देशभर में 50 हजार से ज्यादा एमबीबीएस व 15 हजार से ज्यादा बीडीएस सीटों पर दाखिला ऑल इंडिया रैंक से ही किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर जारी की है। इसके मुताबिक हर अभ्यर्थी को केवल ऑल इंडिया रैंक के आधार पर ही दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) से संबंधित नोटिफिकेशन के मुताबिक एक मई को हुई नीट 1 परीक्षा में पंजीकरण कराने के बावजूद जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें नीट 2 में आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा। 

नीट 2 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू 
यह उन हजारों युवाओं को बड़ा झटका है जो कि किसी न किसी वजह से नीट 1 परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। इसके अलावा बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि जो अभ्यर्थी एक मई की परीक्षा के लिए पहले आवेदन नहीं कर पाया होगा, उसके लिए जल्द ही नीट 2 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। यह परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जानी है। 
विज्ञापन


इसके बाद नीट 1 और नीट 2 का संयुक्त परिणाम 17 अगस्त को जारी किया जाएगा। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि हर अभ्यर्थी को केवल ऑल इंडिया रैंक ही जारी की जाएगी। इस रैंक के आधार पर ही काउंसिलिंग से दाखिले होंगे। 

बोर्ड ने इसके साथ ही उस असमंजस को भी दूर कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि हर राज्य को अलग से राज्य कोटे की रैंक जारी की जाएगी।

यहां अभी भी असमंजस बरकरार
हालांकि नीट के आयोजन और परिणाम को लेकर तमाम बातें साफ हो चुकी हैं लेकिन अभी भी कुछ प्रवेश परीक्षाओं की प्रक्रिया चलने की वजह से असमंजस बना हुआ है। आईपी की प्रवेश परीक्षा संपन्न हो चुकी है। 

जिपमर की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। एम्स ने भी अभी तक वेबसाइट पर कोई जानकारी जारी नहीं की है। हालांकि यह माना जा रहा है कि कुछ मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का साफ आदेश आने के बाद ही असमंजस दूर होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें