11 कॉलेजों में बीकॉम दाखिले का संभावित शेड्यूल
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) और पीयू से एफिलिएटेड 11 कॉलेजों में बीकॉम दाखिले का संभावित शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार 2 जून से 12वीं पास स्टूडेंट बीकॉम काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट -http//bcomadmissions.puchd.ac.in- पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे । दाखिले के लिए पीयू स्थित लॉ ऑडिटोरियम में 1 से 4 जुलाई तक संभावित काउंसिलिंग शेड्यूल तैयार किया गया है।
पीयू स्थित ईवनिंग डिपार्टमेंट, सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की करीब 2340 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के बाद स्टूडेंट बीकॉम आवेदन के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में दाखिला इस साल भी सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग से होगा। पीयू स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल(यूबीएस) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूबीएस प्रोफेसर संजय कौशिक को बीकॉम काउंसिलिंग कोआर्डिनेटर नियुक्ति किया गया है।
बीकॉम में लड़कियों के लिए अधिक सीटें
पीयू और चंडीगढ़ के 11 कॉलेजों में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की कुल 2340 सीटों में लड़कियों के लिए दाखिले के अधिक मौके मिलेंगे। 5 गर्ल्स कॉलेजों में बीकॉम की सभी 910 सीटें लड़कियों के लिए होंगे। इन कॉलेजों में जीसीजी-11(140),जीसीजी-42(140) एमसीएम-36(280)देव समाज कॉलेज फॉर वुमन-45(210) और सेक्टर-26 स्थित गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन(140) सीटें शामिल हैं। एसडी-32(350),डीएवी-10(350),जीसी कॉमर्स-50((140),सेक्टर-26 गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज(210) में भी लड़कियों को दाखिले का मौका मिलेगा। इस साल से गवर्नमेंट कॉलज-11 में भी बीकॉम(140) सीटों पर लड़कियों को मेरिट के आधार पर दाखिले का पूरा मौका मिलेगा।