फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ आप ने खोला मोर्चा

Fri, 08 Apr 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
शहर के निजी स्कूलों में बढ़ रही मनमानी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। निजी स्कूलों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार इस ओर कोई कोई सख्त कदम नहीं उठाती है तो पार्टी अपने आंदोलन को और तेज कर देगी।
विज्ञापन


निजी स्कूलों में फीस व अन्य शुल्कों पर की जा रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को मुख्य डाकघर पर एकत्रित हुए और वहां से सदर बाजार होते हुए डीसी कार्यालय तक सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए उपायुक्त के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार ओमप्रकाश को सौंपा गया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आरएस राठी ने बताया कि इस वर्ष हरियाणा स्कूल शिक्षा नियम 2003 का उल्लंघन करते हुए स्कूलों में दाखिले के दौरान अनियमितताएं बरती जा रही हैं। कई स्कूलों द्वारा अनावश्यक रूप से अत्यधिक फीस ली जा रही है। सीबीएसई के नियमानुसार एडमिशन फीस एक बार ली जाती है और हर वर्ष इसमें बढ़ोत्तरी नहीं की जा सकती लेकिन इसके बावजूद हर साल फीस बढ़ा दी जाती है।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता जनरल सतबीर ने कहा कि हरियाणा स्कूल शिक्षा नियम 2003 के तहत स्कूल फीस का स्ट्रक्चर, ट्रेनिंग, बाल विकास गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई है। ये नियम कक्षाओं की संख्या, शिक्षा के मुताबिक गुणवत्ता के शिक्षक, स्कूल का क्षेत्रफल, स्कूल के कमरों का साइज, फीस स्ट्रक्चर, अभिभावक शिक्षक संघ (पीटी) का गठन, फीस निर्धारित करने से पहले पीटीए से परामर्श और उनकी सहमति लेना तय करता है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है।

इस मौके पर पार्टी की हरियाणा इकाई के मुख्य प्रवक्ता आरएस राठी, वरिष्ठ नेता मंजीत जेलदार, कानून मामलों के विशेषज्ञ अशोक वर्मा, जनरल सतबीर, पवन पंघाल, सचिव यादव, धीरज कुमार, धीरेंद्र डागर, सचिन शर्मा, सतप्रकाश सैनी, गीता, रीना झा, संतोष, नीरज सलूजा, बोबी बनर्जी, भूपेन्द्र शर्मा समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें