फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक ही समय होगी छठी से आठवीं तक की परीक्षा

Sun, 06 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
छठी से आठवीं तक की टर्मिनल असेसमेंट परीक्षा एक ही समय ली जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में अब छठी से आठवीं तक की टर्मिनल असेसमेंट परीक्षा एक ही समय ली जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान ने छठी और सातवीं की परीक्षा के समय में फेरबदल किया है। नए आदेशों में अब छठी, सातवीं और आठवीं की परीक्षा एक ही समय पर नौ बजे से 12 बजे तक ली जाएगी। इस बाबत बाकायदा एसएसए निदेशक के माध्यम से लेटर भी जारी हो गया है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश हेडमास्टर कैडर ऑफिसर एसोसिएशन की मांग पर अमर उजाला ने चार मार्च को छठी और सातवीं की परीक्षा का समय आठवीं की परीक्षा के समय से भिन्न होने से अध्यापकों को होने वाली परेशानी की खबर को प्रमुखता के साथ छापा था। इस पर सर्व शिक्षा अभियान ने 10 मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक टर्मिनल असेसमेंट परीक्षा तीनों कक्षाओं की एक समय में होगी।

इससे पूर्व बोर्ड ने आठवीं की परीक्षा का समय 9:45 से 12:00 निर्धारित किया था, जबकि सर्व शिक्षा अभियान ने छठी और सातवीं कक्षा के लिए परीक्षा का समय साढ़े दस से डेढ़ बजे तक रखा था। तीनों कक्षाओं की परीक्षा अलग-अलग समय में होने से जहां स्टाफ की कमी से जूझ रहे स्कूूलों को परेशानी होनी थी। वहीं मिड डे मील का भोजन परोसने में भी दिक्कत आनी थी।
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश हेडमास्टर कैडर ऑफिसर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष मनोहर लाल, महासचिव अनिल शर्मा, अश्वनी नाग, मदन चौधरी और रवि धीमान ने कहा कि एसएसए के इस फैसले से स्कूल मुखियाओं की परेशानी हल हो गई है। साथ ही उन्होंने इस फैसले का स्वागत भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें