फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमसा के लिए 64248.44 लाख का प्रस्ताव

Thu, 14 Apr 2016 05:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की कार्यकारिणी समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में नए वित्तीय वर्ष के लिए अभियान के संचालन को 64248.44 लाख रुपये के बजट पर मुहर लगाई गई। इसमें मिड डे मील के लिए 15546.21 लाख रुपये का प्रस्ताव भी शामिल है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा सचिव ने सुझाव दिया गया कि निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए। इस पर सहमति बन गई। बैठक के बजट संबंधी सभी प्रस्तावों पर सहमति बनने के बाद अब केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

इस मौके पर सचिव डी सेंथिल पांडियन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, अपर सचिव रंजना, निदेशक राकेश कुंवर, सीमा जौनसारी, डॉ. कुसुम पंत, डॉ. मुकुल सती, शशिबाला चौधरी, अमीता जोशी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें