फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 सालों में 54% बढ़ी फीस, अभिभावकों का प्रदर्शन

Sun, 08 May 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजधानी में निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अभिभावकों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। स्कूलों की ओर से की जा रही हर साल की फीस बढ़ोतरी को लेकर अब अभिभावक सड़क पर उतर रहे हैं।
विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल की मथुरा रोड शाखा के बाहर अभिभावकों के प्रदर्शन के बाद अब डीपीएस द्वारका के अभिभावकों ने शनिवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ने बीते तीन साल में लगभग 54 फीसदी बढ़ोतरी फीस में कर दी है।

इसमें वार्षिक शुल्क, परिवहन शुल्क व ट्यूशन फीस शामिल हैं। इस मामले को लेकर अब अभिभावक आगे की रणनीति तय करेंगे।  डीपीएस द्वारका के बाहर शनिवार को लगभग 150 अभिभावकों ने शांतिपूर्ण तरीके से सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अभिभावक सौरभ सूरी ने बताया कि स्कूल की ओर से बीते तीन साल में फीस में 54 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जबकि शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत विभिन्न मदों में 17-18 फीसदी की बढ़ोतरी की है। हर साल हो रही फीस बढ़ोतरी के कारण अभिभावकों का दो बच्चों को पढ़ाना जेब पर काफी भारी पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के बाद स्कूल की तरफ से कोई संवाद नहीं किया गया। वह कहते हैं कि हमारी मांग है कि फीस बढ़ोतरी वापस ली जाए, जिससे अभिभावकों को राहत मिले। वह बताते हैं कि फीस बढ़ोतरी के मामले को अभिभावक पहले स्कूल प्रिंसिपल सुनीता तंवर, जिला उपशिक्षा निदेशक वीना टंडन व शिक्षा मंत्री से भी गुहार लगा चुके हैं। बावजूद उसकेस्कूल ने अब तक फीस बढ़ोतरी वापस नहीं ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें