फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 युवाओं को मिला सालाना 1.20 लाख का पैकेज

Fri, 22 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 42 छात्रों को नौकरी मिली है।
विज्ञापन
हिमाचल के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 42 छात्रों को नौकरी मिली है। संस्थान में टीआई ऑटोमोटिव कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। इसमें कंपनी की ओर से सीनियर मैनेजर विक्रम भाटिया और वित्त मैनेजर इंद्र मोहन कोहली ने छात्रों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन


राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के प्रिंसिपल आरके शर्मा ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर व कांगड़ा सहित निजी पालीटेक्निक ड्रीम्स, लालजी के मेकेनिकल इंजीनियरिंग व ऑटो इंजीनियरिंग के करीब 76 छात्र पहुंचे।

इस दौरान लखित परीक्षा में 65 छात्रों ने क्वालीफाई किया। उसके बाद पर्सनल इंटरव्यू के दौरान कंपनी ने 42 युवाओं का चयन किया। उन्होंने बताया कि ये चयनित छात्र जून के अंत तक कंपनी में ज्वाइन करेंगे। कंपनी द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थियों को पहले साल 1.20 लाख का पैकेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक वर्ष के बाद 1500 रुपये की वार्षिक वेतन वृद्धि सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। दो वर्ष के बाद कंपनी द्वारा चयनित छात्रों को समावेशित कर दिया जाएगा। चयनित 42 छात्रों में से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर से 30, कांगड़ा कॉलेज से 11 और ड्रीम्स पालीटेक्निक कॉलेज खिलड़ा से एक का चयन हुआ है। 26 और 28 अप्रैल को गुड़गांव तथा बद्दी की कंपनियां प्लेसमेंट के लिए संस्थान में आएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें