फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया में लगे जॉब फेयर में 200 छात्रों को मिली नौकरी

Mon, 25 Apr 2016 03:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस में आयोजित दो दिवसीय जॉब फेयर में 200 छात्र चयनित हुए हैं। अब इन चयनित छात्रों में से कुछ को इंटरव्यू के बाद नौकरी और इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। नौकरी में दस से तीस हजार रुपये मासिक और इंटर्नशिप में दस से पंद्रह हजार रुपये समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्लेसमेंट सेल के हेड प्रो. रेहान खान सूरी के मुताबिक, कैंपस में 22 और 23 अप्रैल को जॉब फेयर का आयोजन किया गया था, जिसमें जामिया समेत अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों को बुलाया गया था। इस मेले में ग्रेजुएशन और डिप्लोमा धारकों को नौकरी और इंटर्नशिप का मौका मिला है।

मेले में करीब 1800 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से पहले चरण में 200 छात्रों का चयन हुआ है। मेले में करीब 40 कंपनियां पहुंची थीं, जिसमें पारकर, आईडीएस इंफोटेक, डेनसो, ईएससी, द कॉरपोरेट इंटरवेंशन, एमबीडी ग्रुप, जीसीई लिमिटेड, टैक्समान एजुकेशन, फ्रेंकफिन मैनेजमेंट, अमीरात एयरलाइन्स और ऐपेक्स मुख्य रहीं। इस मौके पर छात्रों को कैरियर डेवलपमेंट और विदेश में पढ़ाई समेत मार्केट ट्रेंड के आधार पर नौकरियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें