फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल कॉलेज के फैस्ट में शामिल हुए 200 विद्यार्थी

Sat, 19 Mar 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
कॉलेज फेस्ट
विज्ञापन
मानव रचना डेंटल कॉलेज(एमआरडीसी) में शुक्रवार को इंटर डेंटल कॉलेज फैस्टिवल का आयोजन किया गया। जिमसें दिल्ली-एनसीआर के दस डेंटल कॉलेजों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इंटर डेंटल कॉलेज फैस्टिवल में रंगोली, मूक पहेली, प्लास्टर मेनिया, पोस्टर मेकिंग व नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली में ‘दिल्ली मेरी जान..’ थीम पर दिल्ली की अलग-अलग समस्याओं व उपलब्धियों को दर्शाया।

वहीं पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक व मूक पहेली में सामाजिक मुद्दों से रूबरू कराया गया। प्लास्टर मेनिया में विद्यार्थियों ने डेंटल के उपकरणों का प्रयोग कर अलग-अलग क्राफ्ट प्रदर्शित किए।
विज्ञापन


फैस्टिवल में दिल्ली-एनसीआर के जामिया मिलिया, ईएसआईसी इंस्टीट्यूट, मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, आईटीएस ग्रेटर नोएडा, सुधा रस्तोगी डेंटल कॉलेज फरीदाबाद, इंद्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज मोदीनगर, केडी डेंटल कॉलेज मथुरा आदि कॉलेजों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान संगीत व डांस की प्रतियागिता भी कराई गई, जिमें 45 इवेंट कराए गए। एमआरडीसी के प्रिंसिपल डॉ. अरुणदीप सिंह ने कहा कि इस तरह के इंटर कॉलेज फैस्ट से विद्यार्थी अन्य कॉलेजों के बारे में जानकारी लेते हैं और अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसमें विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण पलों को जी सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें