फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च माह में थोक महंगाई में मामूली गिरावट, सब्जियां व दालों की कीमतों में आई कमी

Mon, 16 Apr 2018 05:05 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
retail inflation
विज्ञापन

थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति मार्च महीने में मामूली गिरावट के साथ 2.47 फीसदी रही। यह गिरावट खाद्य पदार्थों खासकर सब्जियों व दालों की कीमतें कम रहने की वजह से हुई है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई फरवरी में 2.48 फीसदी तथा पिछले साल मार्च में 5.11 फीसदी रही थी।

विज्ञापन


सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सब्जियों, तिलहन, दाल, अंडा, मांस तथा मछलियां सस्ती रहने की वजह से लगभग आठ महीने बाद खाद पदार्थों में अपस्फीति दर्ज की गई। मार्च में खाद्य पदार्थों की थोक कीमतों में 0.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि पिछले महीने इसमें 0.88 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 

दाल, सब्जियां रहीं सस्ती
आलोच्य महीने में दालों में 20.58 फीसदी, सब्जियों में 2.70 फीसदी, गेहूं में 1.19 फीसदी तथा अंडा, मांस व मछलियों में 0.82 फीसदी की अपस्फीति दर्ज की गई।
विज्ञापन


आलू-प्याज की कीमतों में उछाल
मार्च में प्याज में 42.22 फीसदी तथा आलू में 43.25 फीसदी की महंगाई बरकरार रही। आलोच्य महीने में चीनी की कीमत में 10.48 फीसदी की गिरावट के बावजूद उत्पादित वस्तुओं की महंगाई 3.03 फीसदी रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें