फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vistara: '98% पायलटों ने नए अनुबंध पर किए हस्ताक्षर', उड़ानों के रद्द होने की खबरों के बीच बोले सीईओ कन्नन

Sat, 06 Apr 2024 09:01 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vistara: पायलटों के लिए नए अनुबंध पर विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन ने कहा कि कुछ पायलटों की चिंताएं हैं और अनुबंध को लेकर कुछ सवाल हैं। विस्तारा के सीईओ ने कहा कि एयरलाइन चिंताओं को हल करने के लिए उनके साथ बातचीत कर रही है।
विज्ञापन
विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू विमानन कंपनी विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने शनिवार को कहा कि एयरलाइन को इस हफ्ते के अंत तक इस महीने के लिए परिचालन स्थिर होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 98 फीसदी से ज्यादा पायलटों ने नए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 

विज्ञापन


एयरलाइन को पायलटों की कमी के कारण इस हफ्ते की शुरुआत में पूर्ण सेवा के संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और कई उड़ाने रद्द कर दी गईं थीं। कन्नन ने एक बयान में कहा कि पिछले तीन दिनों में स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक अप्रैल 2024 की शेष अवधि के लिए हमारा परिचालन स्थिर हो जाएगा। 

पायलटों के लिए नए अनुबंध पर उन्होंने कहा कि कुछ पायलटों की चिंताएं हैं और अनुबंध को लेकर कुछ सवाल हैं। विस्तारा के सीईओ ने कहा कि एयरलाइन चिंताओं को हल करने के लिए उनके साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि 98 फीसदी से ज्यादा पायलटों ने नए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। विस्तारा के पास करीब 1,000 पायलट हैं। 
विज्ञापन

    
सूत्रों ने पहले कहा था कि पायलटों के एक वर्ग ने नए अनुबंध के बारे में चिंता जताई है, जिसके चलते वेतन में संशोधन होगा। कन्नन ने कहा, हम अपने ग्राहकों को हुई असुविधा को स्वीकार करते हैं और इसके लिए उनसे माफी मांगते हैं। हम युद्ध स्तर पर इस मुद्दे को संबोधित कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, हमने अपने बी787-9 ड्रीमलाइनर और ए321नियो विमान जैसे बड़े विमानों को चुनिंदा घरेलू मार्गों पर तैनात किया है। ताकि, जहां भी संभव हो, वहां अधिक ग्राहकों को समायोजित किया जा सके। इसके अलावा, हम रिफंड और मुआवजे की पेशकश करने के लिए पिछले हफ्ते में देरी और टिकट रद्द होने से प्रभावित सभी ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें