फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME सेक्टर के तहत पांच साल में पैदा होंगी पांच करोड़ नौकरियां, नितिन गडकरी ने किया एलान

Sun, 16 Aug 2020 12:15 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस का असर सबसे ज्यादा देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। अर्थव्यवस्थी की रफ्तार को बूस्ट करने के लिए कृषि सेक्टर अपना योगदान दे रहा है लेकिन सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले एमएसएमई सेक्टर से उम्मीदें ज्यादा हैं। स्वावलंबन ई-समिट 2020 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एलान किया है अगले पांच साल में इस सेक्टर में पांच करोड़ नौकरियां निकाली जाएंगी।

विज्ञापन


नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे देश के विकास में हमारे एमएमएमई सेक्टर का बहुत बड़ा योगदान है, अभी जीडीपी ग्रोथ रेट में से 30 फीसदी आय एमएसएमई से आती है। उन्होंने कहा कि  देश का 48 फीसदी निर्यात एमएसएमई का है और अभी तक हमने इस सेक्टर के तहत 11 करोड़ नौकरियां पैदा की हैं।




उन्होंने आगे कहा कि मेरा विश्वास और विचार है कि हम आने वाले पांच साल में इसे बढ़ाकर कम से कम 30 फीसदी ग्रोथ रेट को 50 फीसदी और 48 फीसदी निर्यात को 60 फीसदी करें देंगे। इसके अलावा नितिन गडकरी ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर के तहत पांच करोड़ नई नौकरियां पैदा करने पर जोर देंगे। 

विज्ञापन

अगर अपंजीकृत उद्यम एमएसएमई का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए माइक्रो उद्योग के तहत खुद को पंजीकृत करने की आवश्यकता होगी। ऐसे लोगों को पंजीकृत के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए गैर सरकारी संगठनों से मदद की आवश्यकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें