फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफावसूली, एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख से सेंसेक्स की धीमी शुरुआत

Mon, 25 Jun 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sensex
विज्ञापन
अमेरिका एवं चीन के मध्य व्यापारिक टकराव की आशंकाओं के बीच एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख और सटोरियों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 67 अंक गिर कर शुरू हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 67.80 अंक यानी 0.18 प्रतिशत गिरकर 35,621.80 अंक पर आ गया।
विज्ञापन


सेंसेक्स शुक्रवार को 257.21 अंक चढ़ा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 20.60 अंक यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 10,801.25 अंक पर रहा। डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट ने कारोबारियों की चिंता और अधिक बढ़ा दी है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे गिरकर 68.13 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक बीते शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1.343.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,105.76  करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.49 प्रतिशत जबकि जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.34 प्रतिशत गिरा। हालांकि  शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.17 प्रतिशत चढ़ा।  अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल सूचकांक बीते शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर 0.49 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें