फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल ढेरों नौकरियां और वेतन बेहतर रहने की उम्मीद, तकनीकी क्षेत्र में नियुक्तियां पकड़ेगी रफ्तार

Fri, 16 Mar 2018 04:56 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
employees
विज्ञापन

देश के रोजगार बाजार में इस साल न सिर्फ नियुक्तियों में इजाफा होगा, बल्कि वेतन भी बेहतर मिलेगा, क्योंकि लगभग 60 फीसदी कंपनियों का कहना है कि उन्होंने इस साल उल्लेखनीय संख्या में नियुक्तियां करने की योजना बनाई है। एक सर्वेक्षण में यह संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


विज्डमजॉब्स डॉट कॉम की ‘हाइरिंग पैटर्न एंड कंपन्सेशन एनालिसिस इन 2018’ शीर्षक वाली रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल नियुक्तियों के प्रति रुझान सकारात्मक हैं, क्योंकि उद्योग नोटबंदी, एच1बी वीजा संबंधी नियमों में संशोधन तथा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के असर से उबर चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वेक्षण में शामिल लगभग 54 फीसदी कंपनियों ने कहा है कि इस साल वेतन में कोई परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, जबकि 39 फीसदी का कहना है कि इस साल वेतन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। वहीं, पांच फीसदी से भी कम कंपनियों का कहना है कि इस साल वेतन में गिरावट देखने को मिलेगी। लगभग 60 फीसदी कंपनियों का कहना है कि जूनियर तथा मध्य स्तर पर वेतन में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन


सर्वेक्षण के मुताबिक, सर्वेक्षण में शामिल लगभग 60 फीसदी कंपनियों का कहना है कि उनकी योजना इस साल उल्लेखनीय संख्या में नियुक्ति की है, जबकि लगभग 30 फीसदी कंपनियों का कहना है कि स्टार्टअप से बढ़ते खतरे से निपटने के लिए वे एक विशेष मंशा के साथ नियुक्तियों को अंजाम देंगे। 

विज्डमजॉब्स डॉट कॉम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय कोला ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी तथा तकनीकी क्षेत्रों में नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकी के लिए भारी तादाद में रिक्तियों के साथ युवाओं की भर्ती बेहद तेज रफ्तार से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें