फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेना चाहते हैं ज्यादा ब्याज तो इन बैंकों में खोलें खाता

Tue, 11 Apr 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
विज्ञापन
airtel payment bank
विज्ञापन
वर्तमान समय में भारतीय ग्राहक ही बैंकिंग का राजा है। जहां एक ओर महंगाई की मार पड़ रही है, वहीं ब्याज दरों में भी लगातार कटौती से ग्राहक बैंकों से दूर हो रहे हैं और अन्य जगह पर निवेश का विकल्प चुन रहे हैं।
विज्ञापन


इन हालातों में नए बैंक ग्राहकों को सेविंग अकाउंट में ज्यादा ब्याज देकर लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।  हालांकि बैंकों की ये महरबानी कितने दिनों तक चलती है ये देखना होगा। न्यू पेमेंट बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को 7.25% ब्याज दे रहे हैं।
RBI ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, कर्ज नहीं होगा सस्ता
ये दर वर्तमान में अन्य बैंकों द्वारा दी जा रही दर से लगभग तीन सौ गुना ज्यादा है। बाजार जानकार इस ऑफर को एपेटाईजर के तौर पर देख रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कम समय के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


जल्द ही ब्याज दरों में कटौती की  जा सकती है। उज्जीवन बैंक के सीईओ समिट घोष का मानना है कि सेविंग अकाउंट का इस्तेमाल लोग ट्रांजेक्‍शन के लिए करते हैं और उन्हें इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता की सेविंग अकाउंट में कितना ब्‍याज मिल रहा है। 
विज्ञापन

सरकारी बांड से ज्यादा ब्याज दे रहे निजी बैंक

bank
लुभावने ऑफर से केवल कुछ समय के लिए फायदा उठाया जा सकता है। हर वक्त नहीं। अन्य बाजार जानकारों का मानना है कि पेमेंट बैंकों का लक्ष्य केवल नए ग्राहकों को जोड़ना है और ये खर्च उनपर किसी ई-कॉमर्स कंपनी पर पड़ने वाले बोझ से भी ज्यादा साबित होगा।

फिनो पेटेक के ऋषि गुप्ता बताते हैं कि लुभावने ऑफर देना तो आसान है लेकिन उन्हें हटाने पर कंपनी की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने लगते हैं और ग्राहक दूर हो जाते हैं। यही नहीं स्मॉल फाइनेंस बैंक तो लोन कारोबार से धन कमा सकते हैं, लेकिन न्यू पेमेंट बैंक पर ऐसा करने की पाबंदी है।

न्यू पेमेंट बैंक को आरबीआई नियमों के मुताबिक 75 फीसदी डिमांड डिपोजिट को सरकारी प्रतिभूतियों में और 25 फीसदी डिमांड डिपोजिट अन्य बैंकों में रखना अनिवार्य है। सरकारी बांड पर जहां 6.8 फीसदी ब्याज दर मिल रही है वहीं करीब एक फीसदी ज्यादा ब्याज दर देने से इन बैंकों की बैलेंस शीट पर असर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें