कर्मचारी भविष्य निधि संगठन नियोक्ताओं द्वारा ईपीएफ योजनाओं में किए जा रहे स्वैच्छिक अनुपालन की निगरानी के लिए जल्द ही देशभर में ई-निरीक्षण व्यवस्था शुरू करेगा। केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त सुनील भर्थवाल ने शुक्रवार को बताया कि ईपीएफओ को स्वैच्छिक अनुपालन में दृढ़ विश्वास और वह इस योजना में डिफाल्ट व गैर अनुपालन के मामले में उद्योग की चिंताओं को समझना चाहता है।
लिहाजा जल्द ही देशभर में ई-निरीक्षण सिस्टम शुरू किया जाएगा जो नियोक्ता के स्वैच्छिक अनुपालन की निगरानी करेगा। आयुक्त ने कहा कि ईपीएफओ उस प्रक्रिया पर भी तेजी से काम कर रहा है, जहां कोई कर्मचारी सेवानिवृत्ति के दिन ही अपना पीएफ ले सकेगा और उसे समय से पेंशन लाभ का भी भुगतान कर दिया जाएगा।
हालांकि, भविष्य निधि का ज्यादा लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के साथ अपने आधार को लिंक करना जरूरी होगा।