दूरसंचार विभाग (डॉट) ने सोमवार को बताया कि 2022 में 5जी सेवा सबसे पहले बड़े मेट्रो शहरों में शुरू होगी। डॉट के अनुसार, मार्च-अप्रैल 2022 में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होने की संभावना है। गत सितंबर में ही आरक्षित मूल्य, बैंड प्लान, ब्लॉक साइज व स्पेक्ट्रम क्वांटम के संबंध में ट्राई से सिफारिश मांगी जा चुकी है।
दूरसंचार विभाग (डॉट) ने सोमवार को बताया कि 2022 में शुरू होने वाली 5जी सेवा सबसे पहले दिल्ली, गुरुग्राम, बंगलूरू, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे जैसे मेट्रो शहरों से होगी।
विज्ञापन
दूरसंचार विभाग डॉट के अनुसार, मार्च-अप्रैल 2022 में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होने की संभावना है। गत सितंबर में ही आरक्षित मूल्य, बैंड प्लान, ब्लॉक साइज व स्पेक्ट्रम क्वांटम के संबंध में ट्राई से सिफारिश मांगी जा चुकी है और नियामक ने सभी हितधारक कंपनियों से बातचीत भी शुरू कर दी है। कंपनियों ने इन शहरों में परीक्षण केंद्र भी स्थापित कर दिए हैं।