टाटा सन्स बोर्ड ने समूह की विभिन्न कंपनियों में 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश का फैसला लिया है। बताते चलें कि 21 फरवरी को एन चंद्रेशखर ने चेयरमैन का पद संभालने के बाद यह पहली बोर्ड मीटिंग ली।
मीटिंग में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अनुमोदन में यह तय हुआ कि विभिन्न कंपनियों में सिक्युरिटी और क्रय सिक्युरिटी के लिए सदस्यता लेने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की अनुमति दी गई है। इसमें टाटा संस लिमिटेड प्रमोटर और शेयरधार शामिल हैं। इसकी एक कॉपी कॉर्पोरेट मामले के मंत्रालय में जमा की गई है।
बोर्ड ने उसी दिन निर्णय लिया कि बांडों ककी बिक्री, सिक्युरिटी में निवेश या कंपनियों को लोन देने के लिए सात हजार करोड़ रुपए जुटाए।
फंड जुटाने का काम एक या एक से अधिक शाखाओं में किया जा सकता है। टाटा सन्स के प्रवक्ता ने इकॉनमिक टाइम्स को बताया, वह इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि समय-समय पर टाटा संस अपनी चालू गतिविधियों के हिस्से के रूप में धन जुटाने वाले हैं।