फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग, टेक शेयरों में उछाल से झूमा सेंसेक्स, 29 हजार पर हुआ बंद

Tue, 28 Mar 2017 06:48 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हफ्ते के दूसरे दिन के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में बैंकिंग और आईटी सेक्टर में मजबूती की वजह से शुरुआत से तेजी देखने को मिली और हरे निशान के साथ कारोबारी सत्र का समापन हुआ। 
विज्ञापन


जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 172 अंकों की उछाल के साथ 29409 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का  निफ्टी में भी 55 अंकों की बढ़ोत्तरी देखने को मिली और यह  9100.80 पर बंद हुआ।

बैंकिंग सेक्टर में दिखी सबसे ज्यादा तेजी

दोनों शेयर बाजार में बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। बैंकिंग इंडेक्स में एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा आगे रहे। निफ्टी में भी 55 अंकों की बढ़ोत्तरी, 9100.80 पर बंद। निफ्टी  के बैंक (0.82 फीसद), ऑटो (0.22 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.65 फीसद), एफएमसीजी (0.10 फीसद), आईटी (0.25 फीसद), मेटल (0.32 फीसद), फार्मा (0.40 फीसद), पीएसयू बैंक (0.43 फीसद) और रियल्टी (0.40 फीसद) सबसे ज्यादा आगे रहे। 
विज्ञापन


बीएसई में HCL रहा सबसे आगे

बीएसई के सेंसेक्स में जिस कंपनी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई, उसमें सबसे आगे एचसीएल रहा। सबसे ज्यादा तेजी एक्सिस बैंक, जील, टाटा मोटर डीवीआर, इंफ्राटेल और एचसीएल टेक के शेयर्स में देखने को मिली। वहीं, सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस, मेटल, फॉर्मा और रियल्टी में काफी अच्छी तेजी पूरे कारोबारी सत्र के दौरान देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें