फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो से लगे झटके से नहीं उबरा टाटा टेलिसर्विस, 600 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Tue, 02 May 2017 05:11 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा समूह की टेलिकॉम कंपनी टाटा टेलिसर्विस ने अपने 600 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिलायंस जियो के लॉन्च होने के बाद से टेलिकॉम मार्केट में मची उथल-पुथल के दौर में कंपनी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


जिन कर्मचारियों को कंपनी ने निकाला है उनमें से ज्यादातर लोग सेल्स और इससे जुड़े विभागों में काम कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक टाटा ने इन सभी कर्मचारियों को जितने साल काम किया है, उसके एवज में उतने महीने की सैलरी देने का ऐलान किया है।

कंपनी ने कहा कि इस वक्त काफी मुश्किल हालत से टेलिकॉम सेक्टर गुजर रहा है। टाटा ने कहा कि मार्केट में बने रहने के लिए कर्मचारियों को निकालना जरूरी हो गया था। 
विज्ञापन


4.6 लाख करोड़ पहुंची मार्केट की देनदारी

टेलिकॉम मार्केट में इस वक्त 4.6 लाख करोड़ रुपये की देनदारी है और जियो के बाद से कंपनियों के प्रॉफिट पर काफी असर पड़ा है। टाटा अभी जीएसएस, सीडीएमए और 3जी नेटवर्क पर इंडिकॉम और डोकोमो के साथ मिलकर के देश के 19 सर्किलों में अपनी सेवाएं दे रहा है। ट्राई के डाटा के अनुसार, 28 फरवरी तक टाटा टेलिसर्विस के पास  5.12 करोड़ ग्राहक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें