फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का फरमान, 13 तक पैसे न जमा कराए तो नीलाम होगी एंबी वैली

Thu, 06 Apr 2017 10:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
सुब्रत रॉय
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को पैसा जमा करने के लिए और ज्यादा वक्त नहीं देने का फैसला किया है। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि यद‌ि 13 अप्रैल तक पैसा नहीं जमा करया तो पुणे स्थित उसकी आलीशान एम्बी वैली प्रोजेक्ट को नीलाम कर दिया जाएगा। सुब्रत रॉय को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी के खाते में 13 अप्रैल तक 5092 करोड़ रुपये जमा करवाने हैं।
विज्ञापन
SEBI-Sahara case: No relief to Subrata Roy for the time being, with SC refusing to extend the time granted to him for depositing the money. — ANI (@ANI_news) April 6, 2017
गौरतलब हो कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में 6 फरवरी को इसकी सुनवाई हुई थी। उस समय कोर्ट ने एम्बी वैली को नीलाम करने का आदेश दिया था। माना जा रहा है कि एम्बी वैली की कीमत 39000 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


वहीं, कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि सहारा प्रमुख को पहले ही काफी समय दिया जा चुका है। 13 अप्रैल तक उनको पैसा जमा करवाना था। हालांकि फिर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 17 अप्रैल को करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें