बेहतर मानसून के कारण इस साल खरीफ फसलों की बुआई सबसे ज्यादा हुई है। इससे फसलों की पैदावार 5-6 फीसदी बढ़ सकती है। क्रिसिल रिसर्च के मुताबिक, 21 अगस्त को लंबी अवधि के औसत से 7 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। इससे अधिकांश राज्यों में बुवाई अच्छी हुई है।
क्रिसिल रिसर्च के निदेशक हेतल गांधी ने कहा, अच्छी बारिश के कारण खरीफ फसलों की बुवाई का रकबा बढ़कर 10.9 करोड़ हेक्टेयर पहुंच गया है। इस साल उत्पादन में भी 2-3 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। बारिश और प्रवासी श्रमिकों की वजह से पूर्वी एवं दक्षिण के राज्यों में धान की पैदावार बढ़ने का अनुमान है।