फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकने के कगार पर पहुंचा स्नैपडील, पेटीएम और फ्लिपकार्ट हैं खरीददार

Wed, 22 Mar 2017 02:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
स्नैपडील
विज्ञापन
ई-रिटेलर वेबसाइट स्नैपडील काफी बुरी हालत से जूझ रहा है। मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और निवेशकों के मुंह मोड़ लेने से स्नैपडील बिक्री के लिए अपने प्रतिस्पर्धियों पेटीएम और फ्लिपकार्ट से बातचीत कर रहा है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि कंपनी केवल अपने 20-25 फीसदी शेयर बेचना चाहती है ताकि मालिकाना हक उसके पास ही रहे। 
विज्ञापन


मिंट की खबर के मुताबिक ये बातचीत स्नैपडील के सबसे बड़े निवेशक जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक की अगुवाई में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार इस डील से कंपनी की कीमत 98 से 118 करोड़ रुपए तक आंकी जा सकती है। 

हालांकि स्नैपडील किसी भी तरह के बातचीत से इंकार कर रहा है। कंपनी का कहना है कि हमारी स्थिति लगातार सुधर रही है हमें इस तरह के किसी डील की जरुरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें