फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: बजट सत्र के पहले दिन हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े

Fri, 31 Jan 2025 09:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

केंद्रीय बजट से एक दिन पहले बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 188.11 अंक की बढ़त के साथ 76,947.92 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 68.6 अंक चढ़कर 23,318.10 अंक पर रहा।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में बजट पेश से एक दिन पहले घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 188.11 अंक बढ़कर 76,947.92 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 68.6 अंक चढ़कर 23,318.10 अंक पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर 86.64 डॉलर पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,582.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
अमेरिकी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भी तेजी रही। केंद्रीय बजट से एक दिन पहले बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 188.11 अंक की बढ़त के साथ 76,947.92 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 68.6 अंक चढ़कर 23,318.10 अंक पर रहा।

किसे नुकसान-किसे फायदा?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। टाइटन, मारुति, अदाणी पोर्ट्स, नेस्ले और पावर ग्रिड के शेयर भी सबसे अधिक मुनाफे में रहने वालों में शुभार रहे। वहीं आईटीसी होटल्स, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें