क्रेडिट कार्ड
- फोटो : SELF
3. ओटीपी साझा ना करें
अपने कार्ड से संबंधित ओटीपी को किसी से साझा ना करें। यहां तक कि अगर आपके पास बैंक से कॉल आया है, तब भी ओटीपी बैंक से साझा ना करें। ओटीपी एकदम निजी जानकारी होती है, जिसे किसी के साथ साझा नहीं करना होता है। ओटीपी केवल डिजिटल लेन-देन के लिए होता है।
4. अलर्ट और स्टेटमेंट ध्यान से देखें
क्रेडिट कार्ड से संबंधित अलर्ट और स्टेटमेंट पर खासा ध्यान दें। जब भी आप अपने क्रेडिट कार्ड से कोई लेन-देन करेंगे तो आपके पास बैंक से एसएमएस आएगा, जिसे आपको ध्यान से पढ़ना होगा। अलर्ट के अलावा आपको बैंक की ओर से जारी स्टेटमेंट पर भी उतना ही ध्यान देना है।