फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने के निचले स्तर पर सेवा उद्योग, 49.6 पर पहुंचा पीएमआई

Wed, 06 Jun 2018 01:36 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल की उच्च कीमतों के बीच नए कार्यों को लेकर ऑर्डर में कमी आने तथा लागत का दबाव बढ़ने से मई में तीन महीने में पहली बार देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में गिरावट दर्ज की गई। एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

 
राहत वाली बात हालांकि यह रही कि मई महीने में कारोबारी रुझान जनवरी 2015 के बाद सबसे मजबूत दर्ज किया गया, जिसका कारण आने वाले साल में मांग स्थितियों में सुधार की उम्मीद है। मई महीने में मौसम अनुरूप समायोजित निक्कई इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स अप्रैल के 51.4 की तुलना में मई में गिरकर 49.6 पर पहुंच गया, जो दो महीने की वृद्धि के बाद मामूली गिरावट दर्शाता है।

इससे पहले फरवरी में सूचकांक 50 के आंकड़े से नीचे गया था। 50 से ऊपर का आंकड़ा क्षेत्र में विस्तार, जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा क्षेत्र में संकुचन का प्रतीक है। आईएचएस मार्किट में अर्थशास्त्री तथा रिपोर्ट की लेखिका आशना डोढिया ने बताया कि मई में सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि तीन महीने में पहली बार इस क्षेत्र के आउटपुट में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मई महीने में संपूर्ण सेवा क्षेत्र के प्रदर्शन में गिरावट के पीछे मूल कारक प्रतिस्पर्धी मांग स्थिति तथा नए ऑर्डर में व्यापक गिरावट रहा। डोढिया ने कहा कि फरवरी के बाद मई महीने में देश की समग्र अर्थव्यवस्था की सेहत में सबसे सुस्त गति से सुधार देखा गया। वहीं, यह सर्वेक्षण वैश्विक स्तर पर महंगे तेल के प्रभाव को दर्शाता है, क्योंकि निजी क्षेत्रों ने तीन महीने में कच्चे माल की कीमतों में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की। 

रोजगार के मोर्चे पर, सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुस्ती का असर श्रम बाजार पर पड़ा, क्योंकि मई में रोजगार वृद्धि अप्रैल में सात साल के उच्च स्तर से नीचे आ गई।
वहीं, हेडलाइन सीजनली एडजस्टेड निक्की इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स अप्रैल के 51.9 की तुलना में मई में 50.4 रहा। यह सूचकांक उत्पादन तथा सेवा क्षेत्र दोनों ही स्थितियों का द्योतक है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें