फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार सातवें दिन पेट्रोल-डीजल सस्ता, जानें अब किस कीमत पर मिलेगा

Tue, 05 Jun 2018 03:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को लगातार छठे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती हुई है। इस दिन पेट्रोल की कीमत में जहां प्रति लीटर 13 पैसे की कटौती हुई वहीं डीजल में यह 9 पैसे प्रति लीटर रही।

विज्ञापन

  
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक पांच जून को पेट्रोल के दाम गिर कर 77.83 रुपये प्रति लीटर पर आ गए जो कि एक दिन पहले के 78.96 रुपये के मुकाबले 13 पैसे कम है। इसी तरह डीजल की कीमत भी एक दिन पहले के 68.97 रुपये के मुकाबले मंगलवार को 9 पैसे प्रति लीटर घट कर 68.88 पैसे प्रति लीटर रहा। 

उल्लेखनीय है कि बीते 30 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट जारी है। इससे  कर्नाटक चुनाव के दौरान लगातार 19 दिनों तक दोनों ईंधनों के दाम में तब्दीली नहीं होने के बाद बीते 14 मई से कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला चालू था। तब से पेट्रोल 3.91 रुपये जबकि डीजल 3.38 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके थे। 
विज्ञापन


फिर 30 मई को पेट्रोल-डीजल में 1 पैसे की कमी आ गई थी। तब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 1 पैसे घटकर 78.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.30 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 81.05 रुपये, मुंबई में 86.23 रुपये और चेन्नई में 81.42 रुपये प्रति लीटर की गई थी।

इसी तरह डीजल के दामों में भी कटौती की गई। कोलकाता में 71.85 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 73.78 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 73.17 रुपये प्रति लीटर हो गया था। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के संकेत मिलने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से सरकार पर तेल की कीमत कम करने का दबाव बना था।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें