पिछले दिनों से सुस्त चल रहे शेयर बाजार में गुरूवार को तेजी देखने को मिली। 30 शेयर वाले बोम्बे स्टॉक एक्सचेंज 175 अंक के साथ 29,343 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयर वालो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62 अंक की बढ़त के साथ 9,092 पर बंद हुआ। जिस गिरावट के साथ बुधवार को शेयर बाजार बंद हुआ था। उससे उम्मदी लगाई जा रही थी कि आज भी बाजार में गिरावट हो सकती है।
बाजार में सोम डिस्ट्रलिरीज, मोदी रबड़ ITI, मारल ओवरसीज, रामकी इन्फ्रा, TVS श्रीचक्रा और स्पाइसजेट 11-20 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं एफएमसीजी इंडेक्स में गिरावट देखी गई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.87 फीसदी जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 0.97 फीसदी की बढ़त देखी गई।
टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, गेल, हीरो मोटरकॉप और विप्रो जैस शेयरों के कारण बाजार में हरियाली बनी रही। गुरुवार सुबह बाजार में तेजी दर्ज की गई है। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 106 अंकों की उछाल के साथ 29,274 के स्तर पर खुला है।
वहीं 50 शेयरों निफ्टी 34 अंकों की गिरावट के साथ 9,065 के स्तर पर खुला हैं। बाजार में तेजी का असर रुपये पर भी दिखा, जो कि डॉलर के मुकाबले मजबूत स्तर पर रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 65.40 पर खुला।