घरेलू बाजार में उछाल के साथ सोना ने भी उछाल लगाई है। सोना 44 रुपये महंगा हुआ है। इसके साथ ही उसका दाम 28895 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। लेकिन चांदी गिरावट का मुंह देखकर खुली है। चांदी भी 22 रुपये सस्ती हो गई है। चांदी 41260 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।
बुधवार को भी खुलने के साथ ही सोने और चांदी महंगे स्तर पर खुले थे। तब सोने का दाम 28862 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 446 रुपये महंगी हो गई थी, इसका दाम 41315 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया।