बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को जहां 14 अंकों की गिरावट के साथ 31297 पर और एनएसई का निफ्टी 4.05 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 9653 के स्तर पर बंद हुआ। दोपहर के बाद बाजारों में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव नजर आया और सेंसेक्स के साथ निफ्टी ने अपनी सारी तेजी गंवा दी।
सेंसेक्स और निफ्टी सपाट होकर बंद हुए हैं। आज के कारोबार में निफ्टी ने 9676.5 तक दस्तक दी थी, तो सेंसेक्स 31392.5 तक पहुंचा था। सेंसेक्स 31300 के आसपास बंद हुआ है, जबकि निफ्टी 9650 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है।
हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 28 अंक बढ़कर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है।
सुबह तेजी के साथ खुले थे बाजार
कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजारों में तेजी पर कारोबार का अंत हुआ। सेंसेक्स 49 अंकों की तेजी के साथ 31262 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 21 अंकों की तेजी के साथ 9,650 के स्तर के पार बंद हुआ।
इससे पहले कारोबारी सत्र की शुरुआत में तेजी देखी गई था और यह 50 अंकों की मजबूती के साथ 31364 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिली थी।वहीं रुपये में भी कमजोर शुरुआत देखने को मिली थी।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के मिडकैप और स्मॉलकैप में इंडेक्स में भी अच्छी शुरुआत देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक बढ़ा, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी तक बढ़ा था।
ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी तक गिरकर 23,722 के स्तर पर नजर आ रहा है। पीएसयू बैंक और रियल्टी बिकवाली आई है। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 12 अंक की तेजी के साथ 9669 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
रुपये की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की गिरावट के साथ 64.48 के स्तर पर खुला है। वहीं, सोमवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 64.42 पर बंद हुआ था।