फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून की आधी रात को मेगा इवेंट में लांच होगा GST,सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र

Tue, 20 Jun 2017 01:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
जेटली
विज्ञापन
केंद्र सरकार गुड्स एंड सर्विस टैक्स को 1 जुलाई से लागू करने के लिए कमर कस चुकी है। इसके मेगा लांच के लिए सरकार पूरे देश में जश्न का माहौल बनाना चाहती है, जैसा कि 1947 में आजादी के वक्त था। इसके लिए सरकार संसद के सेंट्रल हॉल में 30 जून और 1 जुलाई की मध्यरात्रि एक भव्य कार्यक्रम करने की तैयारी की जा रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राष्ट्रपति इसको संसद के सेंट्रल हॉल में इसको लांच किया जाएगा।
विज्ञापन

  Late on 30th of June, A programme will be organized in Central Hall of Parliament. Launch will take place exactly at the midnight: FM #GST pic.twitter.com/6WhSSkCAx6 — ANI (@ANI_news) June 20, 2017 Consequently it should have a positive impact on the GDP: FM Jaitley #GST pic.twitter.com/qubLhmT0c6 — ANI (@ANI_news) June 20, 2017


वित्त मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता मौजूद रहेंगे। 
  President, PM, Vice-President, state CMs and opposition leaders to be part of #GST launch event: FM Arun Jaitley pic.twitter.com/Utfx3V97F8 — ANI (@ANI_news) June 20, 2017
विज्ञापन




सरकार इस आयोजन के जरिए ये बताना चाह रही है कि आजादी के बाद यह सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है, जिससे लोगों की जिंदगी पर काफी सकरात्मक असर पड़ने वाला है।

सूत्रों के मुताबिक, पहले इस तरह का आयोजन विज्ञान भवन में करने का प्लान था, लेकिन सरकार को लगता है कि वो इसे संसद के सेंट्रल हॉल से लांच करे जिसमें देश के हर राज्य के प्रमुख नेता भी शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही दुनिया में इसे संसद से लांच करने पर एक अलग तरह का असर होगा। 

केवल जम्मू-कश्मीर में नहीं पास हुआ है जीएसटी

जीएसटी काउंसिल की रविवार को हुई बैठक में यह बात सामने आई कि केवल जम्मू-कश्मीर को छोड़कर के सभी राज्यों ने जीएसटी कानून को पास कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि इससे राज्य की ऑटोनॉमी खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें