कोरोना संकट के कारण उत्पन्न बाधाओं के बीच एसबीआई अपने कर्मचारियों के लिए ‘कहीं से भी काम’ करने की सुविधा देगा। एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने मंगलवार को बैंक की 65वीं सालाना आम सभा में कहा कि इस सुविधा के लिए बुनियादी ढांचा विकसित की जाएगी। इससे उसकी लागत में 1,000 करोड़ रुपये की बचत की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि बैंक का पूरा ध्यान लागत घटाने, कर्मचारियों की संख्या युक्तिसंगत बनाने, और नए कौशल को फिर से सुधारने, उत्पादकता बेहतर करने और प्रशासकीय कार्यालयों से निकालकर बिक्री कार्यालयों में दोबारा तैनात करने पर रहेगा।