फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupees Against Dollar : भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले एक पैसा और टूटा, क्रूड ऑयल में तेजी जारी 

Mon, 27 Jun 2022 06:28 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक फॉरेक्स डीलर के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रुपए की कमजोरी के कारण गिरावट के बावजूद रुपया स्थिर रहा। इंटर बैंक फॉरेक्स मार्केट में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 78.24 रुपए पर खुला था पर आखिरकार यह 78.34 डॉलर पर फिसल गया।
विज्ञापन
indian rupee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को भारतीय रुपया 1 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के अपने सबसे निचले स्तर 78.34 (Provisional) पर चला गया है। रुपए में यह गिरावट सोमवार को शेयर बाजार में तेजी के बावजूद देखी गई है।
विज्ञापन


जानकार मानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी संस्थागत निवेशकों के बाजार से पूंजी निकालने के कारण रुपये पर लगातार दबाब बना हुआ है।  

एक फॉरेक्स डीलर के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रुपए की कमजोरी के कारण गिरावट के बावजूद रुपया स्थिर रहा। इंटर बैंक फॉरेक्स मार्केट में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 78.24 रुपए पर खुला था पर आखिरकार यह 78.34 डॉलर पर फिसल गया। सोमवार को इसका उच्चतम स्तर 78.24 जबकि निम्नतम स्तर 78.36 रहा।   
विज्ञापन


आपको बता दें कि आज के पहले के सेशन में भारतीय रुपया 78.33 पर बंद हुआ था। आपको बता दें कि सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख देखा गया है। जहां सेंसेक्स 433 अंक चढ़कर 53161 पर बंद हुआ तो निफ्टी लगभग 133 अंक चढ़कर 15832 पर बंद होने में सफल रहा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमत 0ण्32 प्रतिशत बढ़कर 113ण्48 अमेरिकी डॉलर हो गयी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें