फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज की बढ़ती कीमतों पर बोले पासवान-मुझे नहीं पता कैसे कम होंगे दाम, सरकार कर रही कोशिश

Wed, 29 Nov 2017 06:30 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज, टमाटर सहित अन्य सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार एक्शन के मोड में आ गयी है। खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को कहा कि इसके लिए दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों को तत्काल कदम उठाने के लिए बोल दिया है। 
विज्ञापन


नहीं पता कैसे कम होंगे दाम
पासवान ने कहा कि मुझे नहीं पता कब और कितने वक्त में प्याज-टमाटर की कीमतें कम होंगी। सरकार इसके लिए पूरी ताकत का प्रयोग कर रही है। इसके लिए केंद्र और राज्यों दोनों को मिलकर के उपाय करने होंगे। 

राज्यों को दिया ये सुझाव
पासवान ने कहा कि दिल्ली सरकार को राशन के तहत प्याज बेचने के लिए कहा है। वहीं महाराष्ट्र व अन्य राज्यों को कहा गया है कि वो कम दाम में खरीदकर इसको बेचे। 
विज्ञापन
State govts & centre have to combat this problem together. Centre is working towards this with full force, hope prices will go down. I don't have an answer if you ask me when & how will it go down.: Ram Vilas Paswan, Consumer Affairs, Food & Public Distribution Minister on onion pic.twitter.com/AgbiwkQgHB — ANI (@ANI) November 29, 2017


पत्रकारों से मांगे सुझाव
पासवान ने चढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के लिए पत्रकारों से भी सुझाव मांगे। पासवान ने कहा कि अगर आपके पास कुछ भी सलाह हो तो इसको दें। सरकार इस पर गंभीरता से विचार करके अमल करने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन

टमाटर-प्याज 80 के पार

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से प्याज की कीमतों ने रुलाना शुरू कर दिया है। कमजोर आवक और शादियों के चलते डिमांड ज्यादा होने की वजह से प्याज के दाम 80 रुपये प्रति किलो के पार चले गए हैं।

सरकार द्वारा प्याज की सप्लाई बढ़ाने का आदेश देने के बाद भी कीमतों में कमी नहीं हो रही है। प्याज के साथ-साथ एक और प्रमुख सब्जी टमाटर के दाम में भी तेजी बरकरार है। टमाटर की रिटेल कीमत भी 50-60 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है। 

थोक में यह है दाम
एशिया की सबसे बड़ी थोक मंडियों में शुमार आजादपुर सब्जी मंडी में मंगलवार को प्याज 50-60 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचा गया। यह सबसे बढ़िया क्वालिटी के प्याज की थोक कीमत है। वहीं बेकार क्वालिटी का प्याज भी 40 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचा गया। देश में प्याज का उत्पादन करने वाले तीन प्रमुख राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश से आवक कम होने की वजह से कीमतों में वृद्धि हो गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें