फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2018: सभी ट्रेन, स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, रेलवे खर्च करेगा 3 हजार करोड़

Mon, 22 Jan 2018 05:40 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2018-19 में भारतीय रेलवे का पूरा फोकस यात्रियों की सुरक्षा पर रहेगा। इसके लिए रेलवे इस बार के बजट में 3 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव पेश करेगा, ताकि यात्रा करते वक्त यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। 

विज्ञापन


सभी ट्रेन, स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी पर कैमरे
रेलवे इसके लिए अपनी सभी 11 हजार ट्रेन और 8500 छोटे-बड़े स्टेशन पर सीसीटीवी लगाने जा रही है। सीसीटीवी की खरीद के लिए रेलवे जल्द ही टेंडर जारी करेगा। अभी देश के 395 स्टेशन और 50 ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। 

विज्ञापन

हर कोच में होंगे 8 कैमरे

railway
रेलवे का प्लान है कि प्रत्येक ट्रेन के हर कोच में 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे एंट्री गेट, गैलरी और अन्य जगहों पर लगेंगे। अगले दो साल में रेलवे सभी मेल-एक्सप्रेस सहित राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और ईएमयू में इन कैमरों को लगाएगा। रेलवे इसकी फंडिंग के लिए कई तरह के ऑप्शन देख रही है और अगर जरुरत पड़ी तो मार्केट से भी पैसा उगाही करेगी। 

पटरियों को सुधारने का काम भी जारी
बदहाल हो चुकी पटरियों को सुधारने का काम रेलवे ने शुरू कर दिया है। रेलवे इस बात पर अपना फोकस करेगा कि इस वित्त वर्ष में खराब पटरियों के चलते कम दुर्घटनाएं हो। 

बंद होंगी 4 हजार मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग
रेलवे इसके साथ ही देश भर में मौजूद 4943 मानवरहित क्रॉसिंग को भी खत्म करेगा। इन क्रॉसिंग की वजह से भी सबसे ज्यादा हादसे होते हैं, इसलिए 2020 तक इनको पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। रेलवे इन क्रॉसिंग के स्थान पर ओवरब्रिज या फिर अंडरब्रिज का निर्माण करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें