फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बना लीजिए सपनों का आशियाना, यहां ईंट और सीमेंट भी मिल रहा है ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने ऑनलाइन जूते, कपड़े, मोबाइल और अन्य सामान तो खूब खरीदे होंगे, लेकिन क्या कभी रेता, बजरी, सरिया और सीमेंट जैसी घर बनाने की चीजें भी ऑनलाइन खरीदी हैं?
विज्ञापन


अब एक ऐसा ही ऑनलाइन पोर्टल supplified.com शुरू हो गया है, जिस पर आप घर बनाने की सभी निर्माण सामग्री की खरीद कर सकेंगे। सप्लीफाइड की स्थापना ओमैक्स लिमिटेड के सीईओ मोहित गोयल और एसपीआर बिल्डटेक के निदेशक नलिन सलूजा ने मिलकर की है।

नलिन का मानना है कि भारतीय अपने घर को लेकर बहुत ही भावुक होते हैं और चाहते हैं कि घर बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री पूरी तरह से जांची परखी हो, जिसके चलते वे निर्माण सामग्री खरीदने का बोझ खुद पर ले लेते हैं।
विज्ञापन


इस कंपनी के संस्थापक नलिन सलूजा ने यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय से इंजीनियर की पढ़ाई की है। वे गोल्डमैन सैक्स में भी काम कर चुके हैं और एसपीआर बिल्डटेक के निदेशक हैं।

अभी तक कंपनी करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक के ऑर्डर पूरे कर चुकी है और करीब 500 करोड़ रुपए के ऑर्डर उसके पास हैं। अभी तक सिर्फ बड़े बिल्डर ही बेहतरीन उत्पाद सबसे किफायती कीमत पर खरीद पाते थे, लेकिन सप्लिफाइड के जरिए छोटे बिल्डर भी ऐसा कर सकेंगे।
विज्ञापन

क्या-क्या मिलेगा यहां

इस साइट पर कच्चा माल (सीमेंट, इस्पात, ईंट और एग्रीगेट्स), निर्माण के लिए तैयार उत्पाद (दरवाजे, पेंट, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल), रसोई के लिए उत्पाद (चिमनी और वाटर प्यूरिफायर) और बाथरूम के लिए टाइल्स, शावर और सैनिटरी वायर मिलंगे।

साथ ही इमारतें की साफ-सफाई और रख रखाव की आपूर्ति (विंडो क्लीनर्स और मॉप्स) की भी व्यवस्था होगा।  ऑफिस में इस्तेमाल होने वाले सामान (मेज, कुर्सी और स्टेशनरी) भी इस वेबसाइट पर मिलेंगे।

इस कंपनी की वेबसाइट पर नई दिल्ली के 500 से अधिक वेंडर जुड़े हुए हैं। कंपनी के मुताबिक वेंडरों की तरफ से इसे अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। कंपनी को उम्मीद है कि दिसंबर 2015 तक रोजाना करीब 2500 ग्राहक इस वेबसाइट पर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें