फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तिमाही में मकानों की बिक्री में 33 फीसदी उछाल, नौ बड़े शहरों में देखा गया उछाल

Tue, 17 Apr 2018 05:17 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के नौ प्रमुख शहरों में इस साल मार्च तिमाही में मकानों की बिक्री 33 फीसदी बढ़कर 80,000 इकाई रही। रियल्टी पोर्टल प्रोपटाइगर ने यह जानकारी दी है। बीते साल की पहली तिमाही में मकानों की बिक्री 59,936 इकाई रही थी।

विज्ञापन


हैदराबाद में कम बिके मकान
रियल्टी डिकोडेड शीर्षक वाली अपनी नवीनतम रिपोर्ट में प्रोपटाइगर ने कहा है कि हैदराबाद को छोड़कर सभी नौ शहरों में जनवरी-मार्च 2018 में मकानों की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई। जनवरी-मार्च 2018 में मकानों की बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में नोएडा में सर्वाधिक 69 फीसदी बढ़कर 7,933 इकाई रही, जिसके बाद गुड़गांव में बिक्री 62 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,964 इकाई रही।

रियल एस्टेट की हुई बेहतर शुरुआत
प्रोपटाइगर, हाउसिंग एंड मकान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ध्रुव अग्रवाल ने कहा कि पिछली तिमाही की बिक्री के आंकड़े बेहद उत्साहजनक हैं। हालांकि इसका जश्न मनाना अभी भी जल्दबाजी हो सकती है, क्योंकि ये रिहायशी रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए माहौल बेहतर होने के शुरुआती संकेत हैं।
विज्ञापन


मंदी से जूझ रहा रियल एस्टेट सेक्टर
प्रॉपर्टी की अधिक कीमतों तथा दिल्ली-एनसीआर जैसे प्रमुख बाजारों में परियोजनाओं में विलंब से रियल एस्टेट क्षेत्र खासकर हाउसिंग काफी सालों से मंदी से जूझ रहा है। नोटबंदी व नया रियल एस्टेट विनियामक कानून रेरा तथा पिछले साल लागू हुई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से मकानों की मांग तथा आपूर्ति और प्रभावित हुई।

प्रोपटाइगर ने कहा कि हालांकि बीते चार वर्षों से बिक्री में लगातार गिरावट के बाद बिक्री में सुधार आया है और इसलिए बाजार में सुधार की उम्मीदें जगी हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पुणे में मकानों की बिक्री 56 फीसदी बढ़कर 15,885 इकाई रही, जबकि बंगलूरू में बिक्री 46 फीसदी बढ़कर 11,706 इकाई रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें