इस बार के बजट में केंद्र सरकार रियल इस्टेट सेक्टर को मंदी के दौर से उबारने के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती है। आर्थिक सर्वे में 2022 तक इस सेक्टर द्वारा 1.5 करोड़ लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद से डेवलपर्स काफी खुश हैं। उन्हें लगता है कि अब इस बार के बजट भाषण में वित्त मंत्री अरुण जेटली उनकी मांगों पर ध्यान देंगे।
उद्योग को मिले दर्जा
महागुन ग्रुप के डायरेक्टर धीरज जैन ने कहा कि जीएसटी और रेरा के लागू होने के बाद इसको उद्योग का दर्जा मिलने की कोशिशें तेज हैं। रियल इस्टेट इकोनॉमी का एक कोर सेक्टर है, इसलिए जल्द ही ऐसा होना चाहिए।
अगर रियल इस्टेट को इंडस्ट्री का दर्जा मिलता है तो फिर डेवलपर्स को कम इंटरेस्ट रेट पर लोन मिल सकेगा, जिससे मकान काफी सस्ते हो जाएंगे। सेविंग की राशि 1.5 लाख से 3 लाख करने से लोग ज्यादा इन्वेस्ट और टैक्स सेव कर सकते हैं।