फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल एस्टेट कानून: अब डेवलपरों को तय समय में देना होगा खरीददारों को फ्लैट 

Sun, 01 May 2016 02:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • डेवलपरों की जिम्मदारी तय करने वाला रियल एस्टेट कानून रविवार से प्रभावी
  • यह कानून नई और मौजूदा सभी आवासीय और कॉमर्शियल परियोजनाओं पर लागू होगा
विज्ञापन
infra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और डेवलपरों की जिम्मदारी तय करने वाला रियल एस्टेट कानून रविवार से प्रभावी हो गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कानून के प्रावधान के अनुसार ‘अधिकतम छह महीने के भीतर’ नियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें यह भी कहा गया है कि प्रस्तावित प्राधिकरण और मामलों के फैसले के लिए अपीलीय ट्रिब्यूनल एक साल में बन जाएंगे। प्राधिकरण परियोजनाओं का समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित करेंगे। यह कानून नई और मौजूदा सभी आवासीय और कॉमर्शियल परियोजनाओं पर लागू होगा।

कानून लागू होने पर रियल एस्टेट डेवलपरों को तय समय में फ्लैट या मकान खरीददारों को देना होगा। वहीं, मनमाने तरीके से डेवलपर खरीददारों पर नई-नई शर्तें नहीं थोप सकेंगे। कानून के अनुसार, यह डेवलपर की जिम्मेदारी होगी कि वादे के अनुसार वह तयशुदा वक्त में बायर्स को फ्लैट का कब्जा सौंप दें। डेवलपर अगर वादाखिलाफी करता है तो उस पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें