फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : नया मकान खरीदने का सुनहरा मौका, एक महीने में डेढ़ दर्जन बैंकों ने घटाए होम लोन के रेट्स

Thu, 18 Mar 2021 01:08 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
होम लोन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

अगर आप मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए सही है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले एक महीने से भी कम समय में डेढ़ दर्जन से अधिक बैंक और एनबीएफसी ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। इसमें देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बड़े बैंक शामिल हैं। पहली बार 20 बैंक और एनबीएफसी सात फीसदी से भी कम दर पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बैंकों को लोन देने के लिए प्रेरित कर रहा है। संकट से जूझ रहे रियल्टी सेक्टर को उबारने के लिए केंद्रीय बैंक और सरकार ने कई कदम उठाए हैं। ऐसे में बैंकों द्वारा लोन की दर कम करना राहत भरा साबित होगा। बैंकों में होम लोन में कटौती को लेकर मुकाबला फरवरी में ही शुरू हो गया था। 

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर : सितंबर तक सभी बैंकों में लागू होगा चेक से जुड़ा ये नियम, जानिए आपको फायदा होगा या नुकसान
विज्ञापन


खास बात यह है कि पिछले नौ महीने में किसी भी नीतिगत दर में बदलाव नहीं हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक साल में बैंकों के पास काफी नकदी इकट्ठी हो गई है क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण 2020 में बैंकों में सबसे ज्यादा एफडी जमा हुई। इसके अतिरिक्त, आरबीआई की ओर से घोषित नए ऑन-टैप टीएलटीआरओ ने बैंकों व एनबीएफसी को कम लागत पर उधार लेने और रियल एस्टेट सहित विशिष्ट क्षेत्रों में कॉरपोरेट्स को उधार देने की अनुमति दी। 

आइए जानते हैं विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों के बारे में-

  • ICICI बैंक- आईसीआईसीआई बैंक ने अपने होम लोन रेट में कटौती कर उसे 10 साल के निचले स्तर पर ला दिया है। बैंक ने अपने होम लोन पर ब्याज दर को घटाकर 6.70 फीसदी कर दिया। यह लोन रेट पांच मार्च यानी आज से ही लागू हो गया है। आईसीआईसीआई बैंक के अनुसार, 75 लाख रुपये तक के होम लोन वाले ग्राहकों को इस किफायती दर का लाभ मिलेगा। 75 लाख रुपये से ऊपर के लोन के लिए बैंक ने 6.75 फीसदी की ब्याज दर निर्धारित की है। यह किफायत दर फिलहाल 31 मार्च तक के लिए ही है।

विज्ञापन






 

यह भी पढ़ें: Income Tax Rules: काम की बात: पीएफ व आईटीआर सहित अगले महीने से बदल रहे हैं पांच नियम, आप पर पड़ेगा सीधा असर

  • एसबीआई- एक मार्च को एसबीआई ने अपने आवास ऋण पर ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की कटौती की थी। अब बैंक 6.70 फीसदी ब्याज पर आवास ऋण की पेशकश कर रहा है। एसबीआई ने बयान में कहा कि नई दरें ऋण की राशि तथा कर्ज लेने वाले के सिबिल स्कोर पर निर्भर करेंगी। इसके तहत ऋण 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध होगा। बैंक ने कहा कि 75 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर ब्याज दर 6.70 फीसदी होगी। 75 लाख रुपये से पांच करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए ब्याज दर 6.75 फीसदी होगी। बैंक ने कहा कि ग्राहक योनो एप के जरिए भी आवास ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसा करने पर उन्हें 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। 
  • एचडीएफसी- एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों के लिए आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी की कटौती की है। आवास ऋण कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अच्छा ऋण इतिहास रखने वाले 'सर्वश्रेष्ठ ग्राहकों' को इस कटौती के बाद आवास ऋण 6.75 फीसदी ब्याज पर उपलब्ध होगा। एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि, 'एचडीएफसी ने आवास ऋण पर अपनी खुदरा प्रमुख ऋण दर (आरपीएलआर) में 0.05 फीसदी की कटौती की है जो चार मार्च से प्रभावी हो गई है। आरपीएलआर पर ही कंपनी का समायोजित दर वाले आवास ऋण (एआरएचएल) बेंचमार्क हैं।'
  • कोटक महिंद्रा बैंक- कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन ब्याज में 0.10 फीसदी की कटौती की है। सीमित अवधि की इस कटौती के बाद ब्याज दर 6.65 फीसदी पर आ गई है। इस कटौती के साथ बैंक का दावा है कि वह ग्राहकों को बाजार में सबसे कम ब्याज पर होम लोन उपलब्ध कराएगा। बैंक ने एक बयान में कहा कि विशेष पेशकश के तहत ग्राहक 31 मार्च तक 6.65 फीसदी पर लोन ले सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें