फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन कॉल से दूर होगी पेंशनधारकों की दिक्कत, पेंशनरों को मिलेगा टोल फ्री व्यवस्था का फायदा

Thu, 06 Jun 2019 05:44 AM IST
Avdhesh Kumar शिशिर चौरसिया, नई दिल्ली
विज्ञापन
pension
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों या दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनधारकों की समस्याएं भी आसानी से समाप्त की जा सकेंगी। इनके लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने विशेष सेल शुरू किया है, जो टेलीफोन पर उनकी समस्या का समाधान कराएगा। इससे पहले सरकार ने ईमेल या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से शिकायत की सेवा शुरू की थी, लेकिन अशिक्षित या दूरदराज के इलाकों में रहने वाले पेंशनधारक इसका लाभ नहीं उठा पा रहे थे।
विज्ञापन


नॉर्थ ब्लॉक से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण या दूरदराज के इलाकों के पेंशनधारकों को हो रही समस्या के बारे में कई मामले सामने आए थे। ऐसा देखा गया कि ये लोग तकनीक से उतना परिचित नहीं हैं और वे जहां रहते हैं, वहां कंप्यूटर की उपलब्धता भी समस्या है। इसे ध्यान में रखते हुए कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय ने पेंशनभोगी कल्याण विभाग में विशेष सेल शुरू किया है। कोई भी पेंशनधारक टोल फ्री नंबर 1800111960 पर संपर्क कर अपनी शिकायत या समस्या का समाधान ले सकता है।

केंद्रीयकृत व्यवस्था भी शुरू

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान ही सेंट्रलाइज्ड पेंशन ग्रीवांस रीड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीपेनग्राम) शुरू किया जा चुका है। सरकार का कहना है कि इस तंत्र पर जो भी पेंशनर या फैमिली पेंशनर की शिकायत मिल रही है, उसका समाधान हो रहा है। हालांकि, अभी कुछ श्रेणी के पेंशनरों की इस तक पहुंच नहीं हो पा रही है, इसलिए टोल फ्री नंबर शुरू किया गया है।
विज्ञापन


अति वरिष्ठ पेंशनर को सुविधा

देश में सिर्फ केंद्र सरकार के पेंशनर की संख्या ही 50 लाख से ज्यादा है। इनमें से करीब ढाई लाख लाभार्थी फैमिली पेंशन वाले हैं। रेलवे, रक्षा, डाक-तार विभाग आदि के पांच लाख से ज्यादा पेंशनर 80 साल से इससे उम्र के हो चुके हैं। इन सुपर सीनियर सिटीजन को भी टोल फ्री नंबर से काफी सहूलियत होगी। सरकार का मानना है कि रेलवे या फौज से रिटायर हुए अधिकतर कर्मचारी बाद में अपने गांव चले जाते हैं। ऐसे पेंशनधारकों को भी इससे मदद मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें