फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Kapoor: 200 करोड़ रुपये के ऋण मामले में राणा कपूर को जमानत, जानें फिर भी क्यों जेल में ही रहना होगा बंद

Wed, 12 Apr 2023 11:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अदालत ने जमानत देते हुए कहा कि बिना मुकदमे के आगे कैद की अनुमति केवल सीबीआई के इन शब्दों के आधार पर नहीं दी जा सकती है कि जांच लंबित है। 
विज्ञापन
ED अदालत से बाहर निकलते राणा कपूर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष पीएमएलए अदालत ने 200 करोड़ रुपये के ऋण के मामले में यस बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर को जमानत दे दी। अदालत ने जमानत देते हुए कहा कि बिना मुकदमे के आगे कैद की अनुमति केवल सीबीआई के इन शब्दों के आधार पर नहीं दी जा सकती है कि जांच लंबित है। 

विज्ञापन


अदालत ने कहा, क्या सीबीआई को बिना किसी प्रगति रिपोर्ट के अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने में सात साल का समय लेने की अनुमति देना और तब तक एक त्वरित सुनवाई के लिए विचाराधीन कैदी के अधिकार को निलंबित करना कानूनी रूप से स्वीकार्य है? विशेष न्यायाधीश एमजी देशपांडे ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा, यह गंभीर है। 

हालांकि, कपूर अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे, क्योंकि उनके खिलाफ दर्ज कुछ अन्य मामलों में उन्हें अभी जमानत नहीं मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) द्वारा दर्ज एक निर्दिष्ट अपराध के आधार पर कपूर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के छह ऋणों के संबंध में धनशोधन के आरोपों की जांच कर रहा है, जो यस बैंक ने 2011 और 2016 के बीच मेसर्स मैक स्टार मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के जरिए एचडीआईएल को दिया था।
विज्ञापन


वकील विजय अग्रवाल और राहुल अग्रवाल के जरिए दायर अपनी जमानत याचिका में कपूर ने दावा किया कि कथित ऋण धोखाधड़ी के लिए सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में उनका नाम नहीं है। उन्होंने कहा कि इसलिए उनके खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं है।

अदालत ने मैक स्टार मार्केटिंग को दिए गए ऋण में कथित अनियमितताओं की जांच की स्थिति पर सीबीआई से एक रिपोर्ट मांगी थी। हालांकि, केंद्रीय एजेंसी ने अपने जवाब में केवल इतना कहा कि उनकी जांच अभी भी प्रगति पर है। इस पर विशेष न्यायाधीश ने कहा, 'आवेदक (कपूर) को बिना मुकदमे के दो साल, दो महीने और तीन दिन तक अनुचित तरीके से कैद में रखना वह कीमत थी जो उन्होंने (कपूर ने) केवल आर्थिक अपराधों की कथित गंभीरता, परिमाण और अलग-अलग प्रकृति के कारण चुकाई है।'


और भी पढ़ें....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें