फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद रद्दी हो जाएगा आपका पैन कार्ड, घर बैठे मिनटों में ऐसे करें आधार से लिंक

Fri, 29 Mar 2019 11:12 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अप्रैल से उन लोगों का पैन कार्ड रद्दी हो जाएगा, जिन्होंने इसको आधार से लिंक नहीं किया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई समयसीमा 31 मार्च को खत्म हो रही है। फिलहाल ऐसे लोगों की संख्या 19 करोड़ है, जिन्होंने ऐसा नहीं किया है। उच्चतम न्यायालय ने आधार पर सुनवाई करते हुए आयकर रिटर्न दायर करते समय आधार को अनिवार्य कर दिया था।

सीबीडीटी कर देगा रद्द

अगर लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया तो फिर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) इसको रद्द कर देगा। जब पैन से आधार जुड़ जाएगा और पैन बैंक खाते से जुड़ा रहेगा तो आईटी विभाग करदाता के खर्च करने का तरीका तथा अन्य जानकारियां आसानी से पता कर सकेगा।

विज्ञापन


कई अन्य एजेंसियां भी आधार से जुड़ी हुई हैं तो यह भी पता लगेगा कि समाज कल्याण योजनाओं का लाभ उचित लोगों को मिल रहा है या नहीं। अभी तक आयकर विभाग देश में 42 करोड़ लोगों को पैन कार्ड जारी कर चुका है। 

2018-19 में जुड़े 95 लाख करदाता

इस साल अब तक 6.31 करोड़ रिटर्न दायर किये गये हैं। यह पिछले साल के 5.44 करोड़ रिटर्न से अधिक है। इस साल विभाग 95 लाख नये करदाताओं को जोड़ चुका है। 125 करोड़ आबादी और 7.5 फीसदी की आर्थिक वृद्धि दर वाले देश में केवल 1.5 लाख रिटर्न में आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखायी जा रही है। 

ऐसे कराएं लिंक

  • आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट (www.incometaxindiaefiling.gov.in) को इंटरनेट पर खोल लें।
  • यहां पर बायीं तरफ दिए लाल रंग के link Adhaar पर क्लिक करें।
  • अगर आपका आयकर अकाउंट नहीं बना है तो पंजीकरण करा लीजिए।
  • क्लिक करते ही पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना आधार नंबर, पैन नंबर और आधार के अनुसार नाम भरना होगा। 
  • इसके बाद दिया गया कैप्चा कोड टाइप करें।
  • जानकारी भरने के बाद नीचे दिख रहे link Adhaar ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा। 
विज्ञापन

पता कर सकते हैं आधार पैन कार्ड लिंक का स्टेटस

  • आयकर विभाग की वेबसाइट  incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा। 
  • यहां पर Link Aadhaar के नाम से ऑप्शन है।  
  • इस पर क्लिक करने के बाद एक विंडो खुलेगी।
  • इस विंडो में आपको लाल रंग से ब्लिंक करते हुए Click here पर क्लिक करना होगा।  
  • एक नया पेज खुलेगा, इसमें पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर देना होगा।  
  • इसके बाद आपको कार्ड लिंक होने का स्टेटस पता चल जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें