फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: कोरोना काल में अपनी वित्तीय जरूरतें पूरी करने के लिए इन तरीकों से करें पैसों का इंतजाम

Wed, 14 Apr 2021 01:52 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोगों ने अपने खर्चे भी बहुत कम कर दिए हैं, लेकिन कई ऐसे खर्चें होते हैं, जो बेहद जरूरी होते हैं और उन्हें रोका नहीं जा सकता। इसलिए अगर आपको पैसों की जरूरत है, तो कुछ तरीके हैं, जिनसे आप पैसों का इंतजाम कर सकते हैं। 
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस ने देश की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। महामारी के इस दौर में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, वहीं कई कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की गई। सरकार द्वारा बनाए गए कड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बहुत से लोग हैं, जिनकी आमदनी प्रभावित हुई है। लोगों ने अपने खर्चे भी बहुत कम कर दिए हैं, लेकिन कई ऐसे खर्चें होते हैं, जो बेहद जरूरी होते हैं और उन्हें रोका नहीं जा सकता। इसलिए अगर आपको पैसों की जरूरत है, तो कुछ तरीके हैं, जिनसे आप पैसों का इंतजाम कर सकते हैं। 

विज्ञापन


मुद्रा लोन से कर सकते हैं अपने काम
अगर आप कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो आप मुद्रा लोन ले सकते हैं। इस योजना के तहत कर्ज लेने वालों को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें व्यवसाय शुरू करने वालें मध्यम स्थिति में कर्ज की चाहत वाले और विकास के अगले स्तर पर जाने की चाहत रखने वाले लोग शामिल हैं। इन तीन हिस्सों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुद्रा बैंक ने तीन कर्ज उपकरणों की शुरुआत की है।  
शिशु : इसके दायरे में 50 हजार रुपये तक के कर्ज आते हैं।
किशोर : इसके दायरे में 50 हजार से पांच लाख रुपये तक के कर्ज आते हैं।
तरुण : इसके दायरे में पांच लाख से 10 लाख रुपये तक के कर्ज आते हैं।

पीएफ खाते से निकाल सकते हैं पैसे
अगर आप एक नौकरी पेशा हैं तो आपकी जरूरत पीएफ खाते से पूरी हो सकती है। वैसे तो पीएफ खाता सबसे अधिक ब्याज देने वाला ठिकाना होता है, लेकिन अगर आपको पैसों का बहुत ही बड़ा संकट आ गया है तो आप पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर आपको बहुत अधिक दिक्कत ना हो तो पीएफ के पैसे ना निकालें। हालांकि, इसके तहत भी आप पीएफ खाते से अधिकतर 75 फीसदी पैसे ही निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


गोल्ड लोन से होगा फायदा
देश की बड़ी आबादी पैसे की कमी से जूझ रही है, ऐेसे में, गोल्ड लोन की मांग बढ़ गई है। सोने के आभूषण को जमानत के तौर पर रखकर उनकी कीमत के 90 फीसदी तक का कर्ज लिया जा सकता है, जबकि पहले 75 फीसदी तक का ही कर्ज लिया जा सकता था। गोल्ड लोन कर्ज लेने का सुरक्षित तरीका है, क्योंकि आपको जमानत के रूप में रखे गए स्वर्ण आभूषणों के बदले में कर्ज मिलता है।

पर्सनल लोन भी है लाभदायक
अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आप पर्सनल लोन भी ले सकते हैं। इसके लिए आप क्रेडिट कार्ड पर भी लोन ले सकते हैं या सीधा बैंक से भी लोन ले सकते हैं। हालांकि, क्रेडिट कार्ड पर लोन आसानी से मिल जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सावधान: एटीएम से पैसे निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना खाली हो सकता है आपका खाता

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: लगातार 15वें दिन भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें