फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: MSME के लिए हैप्पी ने लॉन्च किए लॉकडाउन लोन

Sat, 02 May 2020 10:57 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप ने वर्तमान में भारत के 690 लाख एमएसएमई में से एक-चौथाई को बुरी तरह प्रभावित किया है। माइक्रो एंटरप्राइजेस की मदद करने के लिए अग्रणी एमएल-बेस्ड एमएसएमई डिजिटल लैंडर हैप्पी ने 'लॉकडाउन लोन्स' लॉन्च किए हैं। लॉकडाउन अवधि के दौरान भारतीय माइक्रो एंटरप्राइजेस को वर्किंग कैपिटल संकट का सामना करना पड़ रहा है। समाधान के तौर पर डिजिटल क्रेडिट सुविधा को खास तौर पर विकसित किया गया है। 

विज्ञापन


यह 25 हजार रुपये और 50 हजार रुपये की आसान पूंजी तक पहुंच के साथ उन्हें सशक्त करेगा और वे छह महीने बाद रीपेमेंट कर सकेंगे। एमएल-बेस्ड लैंडर ने कोविड-19 प्रोटेक्शन इंश्योरेंस के साथ अपनी पेशकश को मजबूती दी है, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमितों के लिए पूरी तरह से कर्जमाफी भी शामिल है।

महामारी ने स्पष्ट रूप से देश की आर्थिक वृद्धि को बेपटरी कर दिया है जो एमएसएमई क्षेत्र पर बहुत अधिक निर्भर है। एमएसएमई को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है क्योंकि वे जीडीपी में लगभग 30 फीसदी योगदान देते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण समय में सहानुभूति रखने के लिए हैप्पी ने अपने मिशन और विजन के अनुरूप भारतीय माइक्रो-एंटरप्राइजेस की क्रेडिट जरूरतों का आकलन करने और उनके जीवन में एक सार्थक प्रभाव पैदा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए हैं। डिजिटल लैंडिंग प्लेटफॉर्म ने लगभग 300 एमएसएमई के साथ उनकी भावनाओं और दर्द को समझने के लिए सर्वेक्षण के माध्यम से संपर्क किया। लॉकडाउन लोन को इस कठिन समय में माइक्रो एंटरप्राइजेस को सशक्त बनाने के लिए सर्वेक्षण परिणामों के आधार पर डिजाइन और विकसित किया गया था।
विज्ञापन


इस संदर्भ में हैप्पी के संस्थापक और सीईओ मनीष खेरा ने कहा कि, 'कोविड-19 के प्रकोप ने सभी बड़े और छोटे व्यवसायों के नकदी प्रवाह पर गहरा असर डाला है। शायद सूक्ष्म और छोटे व्यवसायों पर आर्थिक आघात सबसे अधिक महसूस किया जा रहा है और उन्हें वित्तीय सहायता की तत्काल आवश्यकता है। हमारे ग्राहक समाज और अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा हैं - किराने का सामान देने वाला, रेस्त्रां संचालक, सैलून मालिक, आपके ठीक बगल में स्थित मनी ट्रांसफर आउटलेट, दूध की आपूर्ति करने वाला किसान, एक बैंकिंग एजेंट जो डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर की सुविधा देता है और यह सब लोग ऐसे हैं जो स्वास्थ्य का डर होने के बाद भी आवश्यक सेवाओं को वितरित कर रहे हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें