फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 16,500 ATM में मिलती है SBI की ये खास सुविधा, जानें पूरा प्रोसेस

Sun, 21 Apr 2019 02:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक बड़ा तोहफा दिया था, जिसके तहत एसबीआई के ग्राहक बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको भारतीय स्टेट बैंक डेबिट कार्ड के बिना एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा तो देता है। लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि इस सुविधा का लाभ आप केवल 16,500 एटीएम से ही उठा सकते हैं। 

सुविधा का लाभ उठाने से पहले जान लें ये बात

इसलिए अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है और आप पैसे निकालने के लिए एटीएम जाते हैं तो पहले ये सुनिश्चित कर लें कि जिस एटीएम में आप जा रहे हैं, वहां आपको बिना कार्ड के पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी या नहीं। ये सुनिश्चित करना जरूरी इसलिए है क्योंकि ये सुविधा सिर्फ 16,500 एटीएम में उपलब्ध है।

ऐसे निकलते हैं बिना कार्ड के एटीएम से पैसे

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को होली के खास मौके पर बड़ा तोहफा देते हुए नई सुविधा दी थी, जिसके तहत एसबीआई के ग्राहक बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। SBI ने अपनी इस नई सेवा को योनो कैश (YONO Cash) का नाम दिया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 6 अंकों का योनो पिन सेट करना होगा। इसके बाद यदि आप बिना एटीएम कार्ड पैसे निकालना चाहते हैं तो आपको इसके लिए योनो ऐप में रिक्वेस्ट करनी होगी। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसमें 6 अंकों का एक पिन मिलेगा। इस पिन की मदद से आप किसी भी नजदीक के एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। ध्यान रहे कि इस पिन की वैधता 30 मिनट ही है यानि पिन आने के 30 मिनट के बाद वह एक्सपायर हो जाएगा और आप पैसे नहीं निकाल पाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें