फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में घर बैठे खुलवाएं ऑनलाइन एफडी अकाउंट, जानें कौन से बैंक दे रहे हैं सुविधा?

Fri, 26 Jun 2020 04:46 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
fixed deposit
विज्ञापन

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया अपनी लड़ाई लड़ रही है और कोरोना को हराने के लिए दुनिया ने लॉकडाउन का सहारा भी लिया लेकिन लॉकडाउन का असर अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक पड़ा। अब कोरोना काल के दौरान निवेश के लिए सलाह दी जा रही है कि ऐसी स्कीम में निवेश किया जाए जहां नुकसान की गुंजाइश बहुत कम हो। 

विज्ञापन


ऐसे में अगर आप घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं और आपके लिए ऑनलाइन बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट का एक विकल्प बाजार में उपलब्ध है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ध्यान में रखते हुए कुछ बैंक कॉन्टैक्ट लैस फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा मुहैया करा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से बैंक ये सुविधा दे रहे हैं...

एक्सिस बैंक एक्सप्रेस एफडी
एक्सिस बैंक एक्सप्रेस एफडी एक डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट सुविधा है जिसकी मदद से ग्राहक डिजिटल तरीके से तीन मिनट पर एफडी अकाउंट खोल सकता है और इसके लिए बचत खाता का होना जरूरी नहीं है। एक्सिस बैंक एक्सप्रेस एफडी अच्छी ब्याज दर, खाता खोलने में जीरो खर्च, मैच्योरिटी से पहले 25 फीसदी राशि निकालने के बाद भी कोई पेनाल्टी नहीं जैसी सुविधा दे रहा है। 
विज्ञापन


बैंक के अधिकारी ने बताया कि ग्राहक न्यूनतम पांच हजार रूपये और अधिकतम 90,000 रुपये की राशि के साथ एक्सप्रेस एफडी अकाउंट खोल सकता है। यह एफडी छह से 12 महीने की अवधि के लिए खोली जा सकती है और इसमें ब्याज दर पांच और 5.8 फीसदी है। एक्सप्रेस एफडी में नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिए राशि जमा की जा सकती है। 

डीसीबी जिप्पी ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट
डीसीबी जिप्पी ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम कॉन्टैक्ट लैस और टच लैस सुविधा देती है। आप घर पर बैठकर इस स्कीम के जरिए एफडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। ये स्कीम भी आपको बेहतर ब्याज दरें देती है। आप रेगुलर डीसीबी जिप्पी ऑनलाइन एफडी या फिर डीसीबी जिप्पी ऑनलाइन सुरक्षा एफडी के फ्री लाइफ इंश्योरेंस में से किसी एक को चुन सकते हैं।

एक मजबूत तकनीकी प्रणाली के सहारे डीसीबी जिप्पी ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम काम कर रही है, इसलिए इसमें बैंक और जमाकर्ता के बीच किसी तरह का कोई संपर्क नहीं होता है। इस स्कीम में दस हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। 

इस स्कीम में निवेश की अवधि 30 दिन से लेकर पांच साल तक है। अलग-अलग अवधि होने की वजह से इसमें ब्याज दरें भी अलग-अलग हैं। तीन साल के लिए निवेश करने पर इस स्कीम में जो ब्याज दर मिलता है वो 7.35 फीसदी सालाना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें